जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, गांव-गांव चौपाल लगाकर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान चलाएगी कांग्रेस

Share

- Advertisement -

Nuh News: हरियाणा के नूंह स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी शहीदा खान ने की, जबकि नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पिछले एक माह के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी चौपाल कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से ग्रामीण स्तर तक पहुंचाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में तय किया गया कि ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे तथा चुनावी पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा को लेकर जनता को जागरूक करेंगे।

जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी पार्टी

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी शहीदा खान ने कहा कि संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आम जनता के अधिकारों की रक्षा करना कांग्रेस की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को निरंतर आमजन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक में संगठनात्मक विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया गया, ताकि आगामी अभियानों को पूरी मजबूती के साथ संचालित किया जा सके।

बैठक में प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद

इस समीक्षा बैठक में पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन, साहुन खान, ब्लॉक अध्यक्ष जमशेद खान, मुबारिक मलिक, सैफुल्लाह खान, रजाक खान, रामकरण, उपाध्यक्ष इम्तियाज अली, आरिफ लुहिंगा, महासचिव मोहम्मद हासिम, वहीद खान और विनय पाल यादव उपस्थित रहे।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष हाजी खुर्शीद अहमद, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, सचिव शाकिर खान, इकरून अली, तौफीक चीला, प्रदीप कुमार, असगर टाई, शमशेर लुहिंगा, रुक्मुद्दीन खान, आकिब निजामपुर, हनीफ सरपंच, सलीम कुरैशी एवं शाहिद सेवादल सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News