कांगड़ा के दुर्गेशरण्य चिड़ियाघर में बनेगा नया थीमैटिक गार्डन, सीएम सुक्खू ने जारी किए 4 करोड़ रुपये

Share

- Advertisement -

Kangra News: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा स्थित दुर्गेशरण्य अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में एक नया थीमैटिक गार्डन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इस परियोजना की शुरुआत की और निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है।

यह राशि हिमाचल प्रदेश राज्य जैव विविधता बोर्ड (एचपीएसबीबी) के माध्यम से मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक को जारी की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना राज्य की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण, पर्यावरण शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान और टिकाऊ प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

5.5 एकड़ में फैलेगा गार्डन और विकसित होंगी कई प्रजातियां

लगभग 5.5 एकड़ यानी 22,247 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनने वाला यह गार्डन प्रदेश की वनस्पतियों को प्रदर्शित करेगा। इसमें फाइकस पौधों के लिए फिकेरियम और देशी-विदेशी पेड़ों के लिए आर्बोरेटम बनेगा। साथ ही बांस के महत्व को समझाने के लिए बैंबूसेटम और आसपास के दृश्यों के लिए वॉच टावर बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गार्डन पर्यावरण जागरूकता, व्यवहारिक अध्ययन और वैज्ञानिक शोध का बड़ा केंद्र साबित होगा। इससे विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और पर्यटकों को राज्य की जैव विविधता समझने का अवसर मिलेगा। इस पहल को लागू करने की जिम्मेदारी मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और जैव विविधता बोर्ड की होगी।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News