मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी, हिमाचल में भूस्खलन की चेतावनी

Share

- Advertisement -

New Delhi News: देश के कई राज्यों में 17 अगस्त को मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश हो सकती है। बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र, गोवा और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी सोमवार को गरज-चमक के साथ पानी बरसेगा।

हरियाणा और पंजाब में 17 और 18 अगस्त को मॉनसून की रफ्तार तेज रहेगी। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में भारी बारिश का अनुमान है। 18 अगस्त को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। हालांकि, 19 से 22 अगस्त के बीच केवल हल्की से मध्यम बारिश ही देखने को मिलेगी।

राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में अब कुछ कमी आने के आसार हैं। बीते 24 घंटों में भरतपुर, अलवर, कोटा और नदबई में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ जिलों में केवल बादल छाए रहेंगे या हल्की फुहारें गिरेंगी, जबकि तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा।

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के चलते राज्य में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में फिलहाल 118 सड़कें बंद हैं और धर्मशाला में 96.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Right News Desk
Right News Desk
लॉ और पत्रकारिता स्नातक, पत्रकारिता में 11 वर्ष का अनुभव

Read more

Related News