वैभव सूर्यवंशी की आंधी, 28 गेंदों पर जड़ा शतक, लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक

Share

- Advertisement -

Doha News: एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया-ए के खिलाफ यूएई के 250 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर शतक जड़ दिया। यह लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा। वैभव ने 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी, जिसमें आठ छक्के और एक चौका शामिल था।

एसीसी मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में आज (24 नवंबर) इंडिया-ए का सामना संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हो रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोहा के यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्रिकेट ग्राउंड में है। मुकाबले में यूएई ने इंडिया-ए को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है। रनचेज में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों पर शतक जड़ा। ये लिस्ट-ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक रहा।

इंडिया-ए ने ग्रुप-ए के अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रनों से पराजित किया था। वहीं दूसरे मुकाबले में उसे पाकिस्तान-ए के हाथों 48 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। अब ये मुकाबला जीतकर इंडिया-ए की टीम सेमीफाइनल में पहुंचना चाहेगी।

ऐसी रही है इंडिया-ए की बैटिंग

रनचेज में भारतीय टीम की शुरुआत विस्फोटक रही। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने 3.3 ओवरों में 68 रनों की साझेदारी की। इस दौरान वैभव ने 8 छक्के और एक चौके की मदद से सिर्फ 16 गेंदों पर फिफ्टी पूरी कर ली। इबरार अहमद ने अभिषेक शर्मा (12 रन) को चलता किया, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी। अभिषेक के आउट होने के बाद भी वैभव की तूफानी बैटिंग जारी रही। हालांकि इसी बीच इंडिया-ए ने प्रभसिमरन सिंह का विकेट खो दिया, जो जाहिद अली का शिकार बने।

यूएई की बैटिंग: हरप्रीत भाटिया का शतक

यूएई ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 249 रन बनाए। यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में आर्यांश शर्मा (2 रन) का विकेट गंवा दिया, जो हर्षित राणा का शिकार बने। वहीं दूसरे ओपनर अंश टंडन (8 रन) को अरशद खान ने पवेलियन लौटाया। यहां से हरप्रीत सिंह भाटिया और मुहम्मद शाहदाद ने तीसरे विकेट के लिए 71 रन जोड़कर पारी को संभाला। हर्ष दुबे ने शाहदाद (28 रन) को बोल्ड किया, जिसके चलते ये साझेदारी टूटी।

इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया ने ईथन डिसूजा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 60 रनों की पार्टनरशिप की। शाहबाज अहमद ने डिसूजा (25 रन) को पवेलियन रवाना किया। फिर अरशद खान ने विकेटकीपर बल्लेबाज एम आफताब आलम (2 रन) को आउट कर भारतीय टीम को पांचवीं कामयाबी दिलाई।

विकेटों के पतन के बीच हरप्रीत सिंह भाटिया का जलवा कायम रहा। हरप्रीत ने 12 चौके और चार छक्के की मदद से 144 बॉल पर 130 रन बनाए। कप्तान बासिल हमीद ने भी नाबाद 36 रनों का अहम योगदान दिया। इंडिया-ए के लिए अरशद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। हर्षित राणा, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे को एक-एक विकेट मिला।

इंडिया-ए की प्लेइंग-11

इंडिया-ए ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 में तीन बदलाव किए। आयुष बदोनी, विप्रज निगम और प्रिंस यादव को मौका नहीं मिला। वहीं प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे और अरशद खान की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। इंडिया-ए की प्लेइंग-11 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान शामिल हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News