Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी के जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आइए जानते हैं दोनों नेताओं की संपत्ति के बारे में।
कर्नाटक के धारवाड़ से बीजेपी सांसद प्रह्लाद जोशी और उनके परिवार के पास 21 करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति है। साल 2024 के लोकसभा चुनाव हलफनामे के अनुसार प्रह्लाद जोशी के पास 2.72 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी ज्योति के पास 5.93 करोड़ रुपये की चल संपत्ति दर्ज है।
प्रह्लाद जोशी और धर्मेंद्र प्रधान की कुल संपत्ति
प्रह्लाद जोशी की आश्रित बेटी अनन्या जोशी के पास 32.03 लाख रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा प्रह्लाद जोशी के नाम 11.24 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के नाम 86.39 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। प्रह्लाद जोशी अब शिक्षा मंत्रालय के साथ उपभोक्ता मामलों का प्रभार भी संभाल रहे हैं।
पद छोड़ने वाले पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की कुल नेटवर्थ 6.92 करोड़ रुपये है। चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसमें बैंक बैलेंस, गाड़ी, निवेश, सोना-चांदी और अचल संपत्ति के तौर पर जमीन और घर शामिल हैं।