PoJK के रावलाकोट में मौजूद हैं हथियारबंद आतंकी, जैश कमांडर इलियास कश्मीरी का बड़ा कुबूलनामा

Share

- Advertisement -

Jammu Kashmir News: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी का एक और बड़ा कुबूलनामा सामने आया है। उसने इस्लामाबाद में दी एक स्पीच में स्वीकार किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के रावलाकोट में उसके संगठन के हथियारबंद आतंकी मौजूद हैं। उसने पाकिस्तान की सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की बात भी स्वीकार की है।

मसूद इलियास कश्मीरी ने माना कि उसके संगठन के कुछ हथियारबंद सदस्य उसी समुदाय से आते हैं, जिसके लोग जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के विरोध प्रदर्शनों में शामिल हैं। उसने बताया कि इन प्रदर्शनों को लेकर अपने संगठन का रुख स्पष्ट करने के लिए उसने इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों पर भी उठाए सवाल

जैश कमांडर ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोगों ने एक्शन कमेटी के नेताओं और रावलाकोट में प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारने का फैसला किया है। उसने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों पर भी सवाल उठाए और पूछा कि सुरक्षा एजेंसियां कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों की पहचान क्यों नहीं कर पा रही हैं।

इसके अलावा कश्मीरी ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान रेंजर्स के जवानों की हत्या में कथित तौर पर शामिल लोगों की पहचान नहीं कर पाने को लेकर भी पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता पर सवाल उठाए।

सितंबर 2025 में भी सामने आया था वीडियो

यह वही जैश कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी है, जिसका एक वीडियो सितंबर 2025 में आजतक ने दुनिया के सामने रखा था। उस वीडियो में उसने भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जैश-ए-मोहम्मद को हुए नुकसान को खुलेआम स्वीकार किया था। बालाकोट में आयोजित एक सभा के दौरान कश्मीरी ने 7 मई 2025 को भारत के ऑपरेशन सिंदूर के तहत बहावलपुर स्थित जैश के मुख्यालय पर हुए हमले का जिक्र किया था।

उसने कहा था कि इस हमले में जैश सरगना मौलाना मसूद अजहर के परिवार के सदस्य टुकड़े-टुकड़े हो गए थे। अब इसी जैश कमांडर ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में अपने संगठन के हथियारबंद आतंकियों की मौजूदगी की बात भी स्वीकार की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News