देश की परीक्षा प्रणाली सुधारने के लिए टास्क फोर्स गठित, नंदन नीलेकणि संभालेंगे कमान: पीएम मोदी

Share

- Advertisement -

Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधार की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए टेक कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स बनाई है। इसका मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और भरोसेमंद बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया। इसमें उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लगातार कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने साफ कहा कि जिन लोगों ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वे अब जेल में हैं।

परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना मुख्य उद्देश्य

इस नई टास्क फोर्स का गठन देश के एग्जामिनेशन सिस्टम में जरूरी बदलावों की सिफारिश करने के लिए किया गया है। नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में यह टीम टेक्नोलॉजी और नए तरीकों का इस्तेमाल करके परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों को रोकेगी। सरकार का लक्ष्य छात्रों का भरोसा फिर से जीतना है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News