प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का किया उद्घाटन, 17,900 करोड़ की सौगात

Share

- Advertisement -

Vizianagaram News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले स्थित भोगापुरम में बने नए अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन किया। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने प्रदेश के बुनियादी ढांचे और विकास को गति देने के लिए 17,900 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

सीएम चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण रहे मौजूद

भोगापुरम पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण विशेष रूप से मौजूद रहे। उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे के आधुनिक यात्री टर्मिनल भवन का पैदल निरीक्षण किया और वहां मौजूद विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं व तकनीकों का जायजा लिया।

स्वर्ण आंध्र के विजन के लिए बेहद अहम दिन: पीएम मोदी

उद्घाटन के बाद आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जमकर सराहना की। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन आंध्र प्रदेश के विकास और ‘स्वर्ण आंध्र’ के विजन के लिए बेहद ऐतिहासिक है। उन्होंने उत्तर आंध्र की इस पवित्र भूमि पर आने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

पीपीपी मॉडल पर तैयार हुआ अत्याधुनिक ईको-फ्रेंडली एयरपोर्ट

यह नया ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल के तहत 5,640 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। प्रथम चरण में इसकी क्षमता प्रति वर्ष 60 लाख यात्रियों को सेवाएं देने की है। यह हवाई अड्डा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोमेट्रिक पैसेंजर प्रोसेसिंग, ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग और एयरसाइड 4.0 जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से पूरी तरह लैस है।

पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हवाई अड्डे में 5 मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र, वर्षा जल संचयन, स्मार्ट ऊर्जा प्रबंधन और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। अमेरिकी ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल के मानकों पर आधारित यह ईको-फ्रेंडली टर्मिनल राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अराकू घाटी और स्थानीय वास्तुकला से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News