लाल किले से 80वें स्वतंत्रता दिवस का नेतृत्व करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 13वीं बार राष्ट्र को संबोधित कर रचा नया इतिहास

Share

- Advertisement -

New Delhi News: भारत आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना रहा है। राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में आयोजित मुख्य समारोह की अगुवाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। वे लगातार 13वीं बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्रीय उत्सव का संदेश देंगे।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150 साल पुरानी गौरवशाली विरासत को समर्पित है। पहली बार लाल किले पर राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया जाएगा। इसके साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवा शक्ति की भूमिका का उत्सव मनाया जाएगा।

सलामी गारद का निरीक्षण और भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम

लाल किला पहुंचने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। इसके बाद लेफ्टिनेंट जनरल राजेश सेठी उन्हें सलामी मंच तक ले जाएंगे। थल सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा प्रधानमंत्री को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

प्राचीर पर कैप्टन सोनिया सिंह चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराने में प्रधानमंत्री की सहायता करेंगी। ध्वजारोहण के साथ 1721 फील्ड बैटरी द्वारा 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान सेना का बैंड ‘वंदे मातरम’ की धुन बजाएगा। इसके तुरंत बाद वहां मौजूद सभी लोग सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन करेंगे।

हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा और विशेष अतिथियों की उपस्थिति

ध्वजारोहण के दौरान वायु सेना के दो एमआई-17 हेलिकॉप्टर समारोह स्थल पर पुष्पवर्षा करेंगे। इनमें एक हेलिकॉप्टर राष्ट्रीय ध्वज और दूसरा ‘वंदे मातरम’ अंकित ध्वज लेकर उड़ान भरेगा। भाषण के बाद एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रगीत गाएंगे। इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह के लिए देश भर से लगभग 5,000 विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News