नीट पेपर लीक मामला: जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन और पुलिस की कड़ी कार्रवाई

Share

- Advertisement -

Delhi News: नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को और तेज हो गया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने ‘चलो संसद’ मार्च निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की तीखी झड़प हुई और पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।

संगठन के प्रवक्ता सौरभ दास ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ बेरहमी बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी है और संसद भवन के आसपास अर्द्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गई हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सामना करते हुए मार्च जारी रखने की कोशिश की।

छात्रों की प्रमुख मांगें और सरकार का रुख

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में संगठन 20 जून से शांतिपूर्ण धरना दे रहा है। छात्रों की मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार किए जाएं और प्रभावित छात्रों को न्याय मिले। प्रदर्शनकारी संसद मार्च के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

तनावपूर्ण स्थिति के बीच कॉजपा ने दावा किया है कि सरकार ने उनसे बातचीत के लिए संपर्क साधा है। संगठन के दो प्रतिनिधि केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, दिल्ली के जंतर-मंतर पर अभी भी बड़ी संख्या में छात्र डटे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर अडिग हैं, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी बनी हुई है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News