National News: 40 की उम्र पार कर चुकी महिलाएं अगर शादी में मेहमान बनकर जाना चाहती हैं तो माधुरी दीक्षित के ये 6 लुक उनके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इन लुक्स में साड़ी, लहंगा और सूट के साथ ज्वैलरी का सही संतुलन रखा गया है, जिससे अंदाज ग्रेसफुल भी रहेगा और स्टाइलिश भी।
लुक को सिंपल और ग्रेसफुल रखना है तो मिनिमल कलर कैरी करें। ब्लैक एंड व्हाइट कॉम्बिनेशन भीड़ में सबसे अलग दिखेगा। लेस डिटेलिंग वाला फुल स्लीव ब्लाउज और सैटिन व्हाइट साड़ी गॉर्जियस दिखती है। साड़ी को थोड़ा हटके तरीके से कैरी करना है तो सर्दियों में इसे ब्लेजर के साथ पहनें और माधुरी दीक्षित की तरह ड्रेपिंग को यूनिक रखें।
मरून शेड मिडिल एज्ड महिलाओं पर सबसे क्लासी लुक देता है। माधुरी दीक्षित की तरह मरून बूटी वाली साड़ी के साथ हैवी गोल्ड ज्वैलरी पहनें। स्टाइल के लिए हॉल्टर नेक स्लीवलेस ब्लाउज भी अच्छा विकल्प है।
अगर आप लहंगा या सूट पहनना चाहती हैं तो दुपट्टे को हैवी रखें। सिंपल लाइट वेट लहंगे के साथ हैवी वर्क वाला दुपट्टा और कुर्ते के साथ भी हैवी वर्क वाला दुपट्टा आपको ग्रेसफुल लुक देगा।
कॉकटेल पार्टी के लिए तैयार होना है तो लाइट वेट शिफॉन साड़ी पहनें। इसके साथ स्लीवलेस ब्लाउज क्लासी और स्टाइलिश दोनों लगेगा। अगर आपकी साड़ी पेस्टल कलर की या लाइटवेट है तो अपनी ज्वैलरी को हैवी करें। इससे लुक स्टाइलिश भी दिखेगा और कम सजावट में भी आप खूबसूरत दिखेंगी।