कर्नाटक के रामनगर में केएसआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत और 34 यात्री हुए गंभीर रूप से घायल

Share

- Advertisement -

Ramanagara News: कर्नाटक के रामनगर जिले में बेंगलुरु-मैसूर नेशनल हाईवे 275 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। कालीकट से बेंगलुरु जा रही केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बस बिदादी के अव्वेराहल्ली में डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक और कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 34 यात्री घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत पास के बिदादी स्थित भरत केम्पन्ना अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपातकालीन चिकित्सक ने पुष्टि की है कि दुर्घटना सुबह करीब 6:37 बजे हुई। दो लोगों को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार घायल यात्रियों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों के सिर में गंभीर चोट आई है, जिनकी सर्जरी की जाएगी। वहीं तीन अन्य लोगों के दाहिने पैर के निचले हिस्से में फ्रैक्चर हुआ है। कुछ यात्रियों के चेहरे पर चोटें आई हैं और बाकी को मांसपेशियों में चोट लगी है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान बस चालक एचवी विजिलेश और कंडक्टर अरुण कुमार के रूप में हुई है। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उनके शवों को बेंगलुरु के राजराजेश्वरी अस्पताल में रखवाया गया है। बिदादी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News