NEET पेपर लीक विवाद: कंगना रनौत के बयान पर CJP प्रवक्ता सौरव दास का पलटवार, ऋतिक रोशन से की अपनी तुलना

Share

- Advertisement -

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा नीट पेपर लीक से जुड़ा विरोध प्रदर्शन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस पर जुबानी जंग जारी है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने प्रदर्शन की कड़ी आलोचना करते हुए इसे हंगामा और अव्यवस्था फैलाने वाला करार दिया।

कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनकारियों और जेन-जी युवाओं पर निशाना साधा। उन्होंने कुछ महिला प्रदर्शनकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा उन्होंने CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरव दास को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाने पर लेते हुए बेरोजगार और बेकार कहा।

सौरव दास का कंगना पर तीखा तंज, बोले- ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं

कंगना के बयानों के बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कंगना उनके पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि उनके एक दोस्त के अनुसार वह थोड़े-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसे दिखते हैं। इस टिप्पणी के बाद विवाद और गहरा गया है।

सौरव दास ने कहा कि कंगना से उनका कोई निजी वैर नहीं है। हालांकि, उन्होंने अभिनेत्री को सार्वजनिक मंच पर मर्यादित भाषा के प्रयोग की सलाह दी। सौरव ने अपील की कि एक-दूसरे पर छींटाकशी करने के बजाय बैठकर सार्थक चर्चा होनी चाहिए ताकि मुद्दों का समाधान हो सके।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News