15 अगस्त पर डांस परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट हैं ये 7 देशभक्ति गाने, स्कूल-कॉलेज में जम जाएगा रंग

Share

- Advertisement -

Delhi News: हर साल 15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस खास अवसर पर स्कूल और कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जहां छात्र-छात्राएं देशभक्ति गीतों पर अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस देते हैं। इसके लिए बच्चे काफी पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं।

इन 7 सदाबहार देशभक्ति गीतों पर तैयार कर सकते हैं धमाकेदार डांस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर डांस के लिए गानों का सही चुनाव बेहद जरूरी होता है। यदि आप एनर्जेटिक सोलो या ग्रुप परफॉर्मेंस देना चाहते हैं, तो ‘ये देश है वीर जवानों का’, ‘देश रंगीला’, ‘जय हो’ और ‘रंग दे बसंती’ जैसे गानों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यह गाने हर मंच पर खूब पसंद किए जाते हैं।

- Advertisement -

इसके अलावा ‘ऐ वतन मेरे आबाद रहे तू’, ‘इंडिया वाले’ और ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ जैसे ट्रेंडिंग बॉलीवुड गाने भी डांस परफॉर्मेंस के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। इन गानों के शानदार बीट्स और धुन युवाओं में देशभक्ति का जोश भर देते हैं। इन पर पारंपरिक कपड़ों में सोलो या ग्रुप डांस आसानी से प्लान किया जा सकता है।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News