इनकम टैक्स विभाग में स्पोर्ट्स कोटा के तहत 85 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और फीस

Share

- Advertisement -

Pune News: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. आयकर विभाग पुणे, महाराष्ट्र ने स्टेनोग्राफर, टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू हो चुकी है. पात्र उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

आयकर विभाग इस भर्ती के माध्यम से कुल 85 रिक्त पदों को भरेगा. इसमें स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 के लिए 6 पद, टैक्स असिस्टेंट (टीए) के लिए 40 पद और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के लिए 39 पद आरक्षित किए गए हैं. ये सभी नियुक्तियां स्पोर्ट्स कोटा के तहत की जाएंगी.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो स्टेनोग्राफर पदों के लिए 12वीं पास होना जरूरी है. टैक्स असिस्टेंट के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और एमटीएस पदों के लिए 10वीं पास होना अनिवार्य है. इसके साथ ही अभ्यर्थियों का संबंधित खेल में तय मानक के अनुसार प्रतिनिधित्व होना आवश्यक है.

आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र पद के अनुसार 25 से 27 वर्ष तय की गई है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अभ्यर्थियों की उम्र की गणना तय तिथि के आधार पर की जाएगी.

इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट itsportsrecruitmentpune.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. सबसे पहले पोर्टल पर जाकर रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा. इसके बाद आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करके अपनी शैक्षणिक व खेल संबंधी व्यक्तिगत जानकारी सही-सही दर्ज करनी होगी.

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा. बिना फीस जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए फीस भरकर सबमिट फॉर्म का प्रिंटआउट संभालकर रख लें.

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News