दिवंगत बेटी की जगह कार्डबोर्ड कटआउट लेकर डिग्री लेने पहुंचे पिता, फिलीपींस से सामने आई भावुक कर देने वाली तस्वीर

Share

- Advertisement -

Manila News: सोशल मीडिया पर फिलीपींस की एक ग्रेजुएशन सेरेमनी की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। समारोह में एक पिता अपनी दिवंगत बेटी की जगह डिग्री हासिल करने पहुंचे थे। बेटी की कमी को पूरा करने के लिए वे अपने साथ उसका एक बड़ा कार्डबोर्ड कटआउट लेकर आए थे।

ग्रेजुएशन समारोह से करीब एक महीने पहले छात्रा चेरिलिन काहिलिग की एक दुखद सड़क हादसे में असमय मौत हो गई थी। समारोह के दौरान उनके पिता बेटी के लाइफ-साइज कटआउट को संभालते हुए मंच पर पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रशासन से अपनी दिवंगत बेटी की ओर से डिग्री स्वीकार की।

फिलीपींस की यूनिवर्सिटी ऑफ एंटीक से एक बेहद भावुक करने वाला मामला सामने आया है। यहां बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी करने वाली छात्रा चेरिलिन काहिलिग का सपना था कि वह खुद अपनी ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल हो। लेकिन समारोह से एक महीने पहले हुए हादसे ने उनकी जान ले ली।

जिस ऐतिहासिक दिन का चेरिलिन और उनका परिवार लंबे समय से इंतजार कर रहा था, उस दिन वह खुद भौतिक रूप से मौजूद नहीं थीं। पिता जब मंच पर पहुंचे तो उनके हाथों में बेटी का लाइफ-साइज कटआउट था। इस कटआउट को खास तौर पर समारोह के लिए तैयार कराया गया था।

कॉलेज प्रशासन ने भावुक माहौल के बीच बेटी की बैचलर डिग्री पिता को सौंपी। यह पल आम ग्रेजुएशन समारोह से बिल्कुल अलग और हर किसी की आंखें नम कर देने वाला था। अपनी बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर गर्व होने के बावजूद पिता मंच पर अपने आंसू नहीं रोक सके।

तस्वीरों में पिता को बेटी के कटआउट के पास खड़े होकर आंसू पोंछते देखा जा सकता है। यह दृश्य वहां मौजूद सभी शिक्षकों और छात्रों के लिए बेहद भावुक करने वाला था। ग्रेजुएशन का दिन किसी भी छात्र और उसके परिवार के लिए सालों की कड़ी मेहनत का बड़ा फल होता है।

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोग पिता के इस समर्पण की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने इसे माता-पिता और बच्चों के अटूट रिश्ते की खूबसूरत मिसाल बताया है। लोगों ने कहा कि बेटी भले ही वहां नहीं थी, लेकिन उसकी मेहनत हमेशा जीवित रहेगी।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News