सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान: लाठीचार्ज के बाद फिर संसद मार्च की तैयारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े

Share

- Advertisement -

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को एक बार फिर संसद भवन की ओर मार्च करने का ऐलान कर दिया है। सोमवार को प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के बाद भी आंदोलनकारियों का हौसला नहीं टूटा है। देर रात प्रदर्शनकारी दोबारा जंतर-मंतर पर जमा हो गए और तंबू गाड़ दिए ।

मंगलवार सुबह से ही दिल्ली में हो रही बारिश के बावजूद सैकड़ों की संख्या में छात्र और समर्थक जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं। सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके और प्रवक्ता आशुतोष रांका ने साफ कर दिया है कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं होता, तब तक यह आंदोलन और संसद कूच की कोशिश जारी रहेगी ।

सोनम वांगचुक का अनशन जारी, पुलिस से तीखी झड़प

सोमवार को सीजेपी प्रतिनिधियों की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद अभिजीत दीपके समेत कुछ लोगों ने अनशन वापस लेने का फैसला किया था। हालांकि, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के विरोध में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखने का फैसला लिया है।

बता दें कि सोमवार को सुबह 9 बजे निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार इस बवाल में करीब 118 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और दर्जनों प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं। इसके बावजूद आज फिर से छात्र सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं ।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News