जनगणना 2027: आज से शुरू हो रहा दूसरा चरण, 30 नवंबर तक वेब पोर्टल पर खुद दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी

Share

- Advertisement -

National News: जनगणना 2027 के दूसरे चरण की शुरुआत आज से हो रही है। इस चरण के तहत 16 से 30 नवंबर तक नागरिकों को स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करने के लिए ‘स्वगणना’ (Self-Enumeration) का अवसर दिया जा रहा है। आम नागरिक जनगणना के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से स्वगणना की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, जिसमें कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे।

जनपद के जनगणना कार्य के नोडल अधिकारी एवं एडीएम वित्त कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वगणना के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपने परिवार से संबंधित विवरण पोर्टल पर फीड कर सकते हैं। इसके पश्चात एक दिसंबर से चार जनवरी तक प्रगणक (गणना करने वाले कर्मी) घर-घर जाकर मोबाइल ऐप के माध्यम से इस विवरण को सत्यापित कर आगे बढ़ाएंगे तथा जिन नागरिकों ने स्वगणना नहीं की होगी, उनकी जनगणना की प्रक्रिया को पूरा करेंगे।

इन प्रमुख बिंदुओं पर दर्ज करनी होगी जानकारी

स्वगणना और घर-घर सर्वेक्षण के दौरान पूछे जाने वाले 40 सवालों में प्रत्येक नागरिक से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी:

  • परिवार के कुल सदस्यों की संख्या और पारिवारिक विवरण
  • प्रत्येक नागरिक की जाति से संबंधित जानकारी
  • बैंक खातों का विवरण और आधार से जुड़ी सूचना
  • कोविड टीकाकरण (Covid Vaccination) की स्थिति समेत अन्य आवश्यक आंकड़े

जनपद में 8 हजार प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

नोडल अधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूरे जनपद में 8 हजार प्रगणकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्वगणना अवधि (16 से 30 नवंबर) के भीतर ही वेब पोर्टल पर अपने परिवार से संबंधित जानकारी फीड कर इस राष्ट्रीय प्रक्रिया में सहयोग दें।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News