माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत का डैशकैम वीडियो आया सामने, जांच जारी

Share

- Advertisement -

Jhansi News: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद आबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। यह भीषण दुर्घटना 6 अगस्त को झांसी में प्रयागराज-झांसी हाईवे पर हुई थी। आबान की कार के पीछे चल रहे वाहन के डैशकैम में पूरी घटना दर्ज हो गई।

डैशकैम फुटेज में खाली हाईवे पर तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होती दिख रही है। चालक गाड़ी से नियंत्रण खो देता है और कार बाईं ओर बने डिवाइडर से टकराकर पलट जाती है। इस हादसे में आबान और उसके दोस्त अहजम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

कार में सवार मोहम्मद जैद और उमर समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वीडियो में हाईवे पर कुछ ही गाड़ियां नजर आ रही हैं। आबान की कार बहुत तेज रफ्तार में आगे बढ़ रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने इस वीडियो को शेयर किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे पुरानी फुटेज बता रहे हैं और समय को लेकर दावे कर रहे हैं। पीटीआई वाले वीडियो में समय स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, इसलिए वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

हादसे के वक्त आबान अपने बड़े भाई अली से मिलने झांसी जेल जा रहा था। अली पहले नैनी जेल में बंद था, लेकिन बाद में उसे झांसी जेल शिफ्ट कर दिया गया था। आबान की मौत के बाद अली और लखनऊ जेल में बंद उमर को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए प्रयागराज लाया गया था।

अतीक अहमद के पांच बेटों में से तीसरे बेटे असद की एनकाउंटर में मौत हो चुकी है। दो बड़े बेटे जेल में हैं और चौथा बेटा अजम पढ़ाई कर रहा है। सबसे छोटे बेटे आबान की हादसे में मौत के बाद अतीक के अब केवल तीन बेटे ही जीवित बचे हैं।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News