लुधियाना के ए.सी. मार्केट में सुरक्षा दावों की उड़ी धज्जियां, दुकान की छत से ए.सी. के कॉपर पाइप चोरी

Share

- Advertisement -

Ludhiana News: लुधियाना के अति व्यस्त और मुख्य व्यापारिक केंद्र भदौड़ हाउस स्थित ‘सोसायटी प्लाजा ए.सी. मार्केट’ में पुलिस सुरक्षा के दावों की पोल खुल गई है। यहां एक प्रसिद्ध दुकान की छत से अज्ञात चोरों ने ए.सी. के कीमती कॉपर पाइप चोरी कर लिए।

मार्केट स्थित ‘पंजाब रूबिया हाउस’ नामक दुकान की छत पर लगे ए.सी. के 7 यूनिटों में से 6 यूनिटों के तांबे के पाइप चोर उड़ा ले गए। शातिर चोरों ने न सिर्फ पाइप चुराए, बल्कि ए.सी. के आउटर यूनिट्स और बाकी महंगी मशीनों में भी जमकर तोड़-फोड़ की।

एक ही महीने में लगातार दूसरी बार हुई चोरी की वारदात

हैरान करने वाली बात यह है कि इसी दुकान की छत से महज कुछ दिन पहले भी कॉपर पाइप चोरी हुए थे। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि 21 जुलाई को जब वह छत पर गए, तो उन्हें 06 ए.सी. यूनिटों के कॉपर पाइप गायब मिले और आउटर यूनिट्स क्षतिग्रस्त थे।

व्यापारी के अनुसार इससे पहले 27 जून को भी अज्ञात चोरों ने इसी तरह कॉपर पाइप चोरी किए थे। एक ही महीने के भीतर लगातार दूसरी बार हुई इस वारदात से कारोबारी का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद से पूरी मार्केट के दुकानदारों में भारी रोष और दहशत का माहौल है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News