दिल्ली एयरपोर्ट पर सौरव दास को रोके जाने पर AAP ने केंद्र को घेरा, बालेन शाह का दिया हवाला

Share

- Advertisement -

Delhi News: कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर लंदन जाने से रोके जाने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नेपाल के जेन-जी आंदोलन के नायक बालेन शाह का रेड कार्पेट से स्वागत होता है, जबकि भारत के जेन-जी आंदोलन को राष्ट्र-विरोधी बताया जाता है।

सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोक दिया गया। उनका कहना है कि वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कॉकरोच आंदोलन पर भाषण देने जा रहे थे। दास के अनुसार, उनकी फ्लाइट आधी रात एक बजे की थी, लेकिन इमिग्रेशन जांच के दौरान ही उन्हें रोक लिया गया।

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में एक बहुत बड़ी सरकार है और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जो दावा करती है कि उस पर किसी आलोचना का कोई असर नहीं पड़ता। फिर भी, उनके ट्रोल दिन-रात सोशल मीडिया पर लोगों को गालियां देते रहते हैं।

भारद्वाज ने कहा कि जब कोई युवा, जिसकी उम्र शायद 26 या 27 साल होगी, विदेश में जाकर भाषण देता है, तो सरकार बुरी तरह घबरा जाती है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक युवा की विदेश यात्रा से सरकार को इतना डर क्यों लगता है।

बालेन शाह से तुलना, अपने आंदोलन को राष्ट्र-विरोधी बताने का आरोप

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि नेपाल के जेन-जी आंदोलन के नायक बालेन शाह के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद उनका रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया जाता है। लेकिन अपने ही देश में भारत के जेन-जी आंदोलन को राष्ट्र-विरोधी करार दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें शामिल लोगों को देशद्रोही कहा जाता है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है।

भारद्वाज के अनुसार, सरकार ने सोशल मीडिया पर हर तरह की पाबंदियां लगा रखी हैं। इन लोगों के वीडियो और इस तरह के अन्य कंटेंट को तुरंत हटा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई विदेश जाकर अपनी बात रखता है, तो जाहिर है कि विदेशी मीडिया और अंतरराष्ट्रीय अखबारों की इसमें दिलचस्पी होगी, और यही वजह है कि सरकार डरी हुई है।

सौरव दास का आरोप: चार विश्वविद्यालयों से मिला था निमंत्रण

सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भाषण देने के लिए लंदन जाने से दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें लंदन जाने वाली फ्लाइट में सवार नहीं होने दिया।

दास के अनुसार, उन्हें ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (एलएसई) और एडिनबरा जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में कॉकरोच आंदोलन पर भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों ने इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जी-जान से मेहनत की थी, लेकिन बौद्धिक विचार-विमर्श विरोधी सरकार उनके इन प्रतिष्ठित संस्थानों में जाने से डर गई।

सौरव दास ने यह भी कहा कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के छात्र संघ ने उन्हें एक चर्चा में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया था।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News