शिमला के रामपुर में 8 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, ऑरो टेक्सटाइल में 100 पदों पर होगी सीधी भर्ती

Share

- Advertisement -

Shimla News: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से 8 सितंबर 2026 को उप रोजगार कार्यालय रामपुर में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। सोलन के बद्दी स्थित ऑरो टेक्सटाइल कंपनी में मशीन ऑपरेटर के 100 पदों को भरने के लिए यह भर्ती प्रक्रिया सुबह 11 बजे शुरू होगी।

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आकर्षक सैलरी पैकेज

जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं या आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों को 13,500 रुपये मासिक वेतन के साथ रहने के लिए आवास सुविधा भी दी जाएगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। गैर-पंजीकृत युवा आधिकारिक पोर्टल eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। पात्र अभ्यर्थी अपने सभी जरूरी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और रिज्यूम लेकर निर्धारित समय पर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News