Patna News: बिहार लोक सेवा आयोग ने कृषि विभाग के अंतर्गत 147 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 15 दिसंबर 2026 से शुरू होकर 12 जनवरी 2027 तक चलेंगे, जबकि शुल्क भुगतान 11 जनवरी 2027 तक किया जा सकेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के कृषि विभाग में विभिन्न 147 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। आयोग के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी 2027 तय की गई है।
किन पदों पर कितनी रिक्तियां
BPSC की सूचना के अनुसार, विज्ञापन संख्या 17/2026 से 21/2026 के तहत कृषि विभाग में अलग-अलग पदों पर बहाली की जाएगी। इनमें सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी), सहायक निदेशक (सांख्यिकी), सहायक नियंत्रक (माप एवं तौल), सहायक निदेशक (रसायन) और सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) के पद शामिल हैं। पद का नामरिक्तियां सहायक निदेशक (कृषि अभियांत्रिकी)50 सहायक निदेशक (सांख्यिकी)36 सहायक नियंत्रक (माप एवं तौल)26 सहायक निदेशक (रसायन)21 सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण)14 कुल पद147
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
अभ्यर्थी 15 दिसंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और 12 जनवरी 2027 तक आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भी 15 दिसंबर 2026 से शुरू होगा, जिसकी अंतिम तारीख 11 जनवरी 2027 निर्धारित है। विवरणतारीख / जानकारी कुल रिक्तियां147 पद ऑनलाइन आवेदन शुरू15 दिसंबर 2026 शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख11 जनवरी 2027 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख12 जनवरी 2027 आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.bpsc.bihar.gov.in
भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, चयन प्रक्रिया और अन्य निर्देशों का विस्तृत विज्ञापन बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।