बिहार शिक्षक भर्ती टीआरई-4 के लिए कुल 32,388 पदों की अधियाचना जारी, जानें विषयवार रिक्तियों का ब्योरा

Share

- Advertisement -

Patna News: बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती (टीआरई-4) को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। विभाग ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को कुल 32,388 पदों की अधियाचना भेज दी है। इसमें सबसे अधिक पद उच्च माध्यमिक स्तर के लिए तय किए गए हैं।

अधियाचना के अनुसार उच्च माध्यमिक (कक्षा 11वीं-12वीं) में 22 विषयों के लिए कुल 16,101 शिक्षकों की बहाली होगी। इनमें सबसे ज्यादा 3,695 पद रसायन विज्ञान और 1,758 पद भौतिकी के हैं। माध्यमिक स्तर (9वीं-10वीं) के नौ विषयों में 3,877 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विभिन्न कक्षाओं में रिक्तियों का पूरा विवरण

शिक्षा विभाग द्वारा भेजी गई सूची के मुताबिक प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के तीन विषयों में 3,847 पद तय किए गए हैं। वहीं मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8) के सात विषयों में कुल 8,563 शिक्षकों की बहाली होगी। प्राथमिक में सामान्य विषय के 3,065 और उर्दू के 757 पद शामिल हैं।

मध्य विद्यालय (6ठी से 8वीं) में सबसे अधिक सीटें विज्ञान व गणित विषय में 2,188 और अंग्रेजी में 1,929 हैं। इसके अलावा संस्कृत में 1,225, सामाजिक विज्ञान में 1,190 और हिंदी में 1,096 पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उच्च और माध्यमिक स्तर पर विषयवार पदों की स्थिति

उच्च माध्यमिक (11वीं-12वीं) में अंग्रेजी में 1,321, वनस्पति विज्ञान में 1,078 और मनोविज्ञान में 1,030 सीटें हैं। वहीं सबसे कम पद उद्यमशीलता में 58 और लेखाशास्त्र में 66 हैं। 9वीं-10वीं में सामाजिक विज्ञान के 756, अंग्रेजी के 696 और उर्दू के 660 पद तय हुए हैं।

विभाग ने संशोधित सीटों का आंकड़ा भी जारी किया है। पहले 9वीं-10वीं के लिए 9,083 पद प्रस्तावित थे, जो अब 3,877 रह गए हैं। इसी तरह 11वीं-12वीं में पहले 16,774 पद प्रस्तावित थे, जिन्हें संशोधित करके अब 16,101 किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News