धर्मशाला में भूमि लेन-देन और आय से अधिक संपत्ति मामले में भाजपा नेता पर केस दर्ज, विजीलैंस जांच तेज

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में भूमि खरीद-फरोख्त की जांच के बीच विजीलैंस ने भाजपा के एक स्थानीय नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन पर आय से अधिक संपत्ति और भूमि लेन-देन के गंभीर आरोप लगे हैं।

विजीलैंस वर्ष 2007 से अब तक हुए भूमि सौदों की गहन जांच कर रही है। इस क्रम में धर्मशाला तहसील कार्यालय से करीब 300 रजिस्ट्रियों की सत्यापित प्रतियां कब्जे में ली गई हैं। इन दस्तावेजों का वित्तीय लेन-देन से मिलान किया जा रहा है।

300 रजिस्ट्रियों की जांच के बाद दर्ज हुआ मामला, भाजपा नेता ने बताया राजनीतिक रंजिश

प्रारंभिक जांच में नेता की संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। विभिन्न विभागों से संपत्ति का मूल्यांकन कराने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

उधर, संबंधित भाजपा नेता का कहना है कि उन्हें एफआईआर की कोई जानकारी या समन नहीं मिला है। उन्होंने इसे राजनीतिक रंजिश करार देते हुए कहा कि सरकार जाते-जाते इस तरह के मामले बना रही है। विजीलैंस निष्पक्ष जांच का दावा कर रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News