Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 5 आईएएस अफसरों को महत्वपूर्ण विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दो अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।
कार्मिक विभाग के आदेश के मुताबिक बिजली बोर्ड के एमडी आदित्य नेगी को उद्योग निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। यह पद विवेक भाटिया के दिल्ली जाने से खाली हुआ था। विवेक भाटिया को केंद्र सरकार ने युवा कार्यक्रम विभाग में निदेशक के पद पर नियुक्त किया है।
इसके अलावा युवा सेवाएं एवं खेल निदेशक शिवम प्रताप सिंह को एचआरटीसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार मिला है। यह पद डॉ. निपुण जिंदल के केंद्र में जाने से खाली हुआ था। डॉ. जिंदल को आर्थिक मामलों के विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
वहीं हिमऊर्जा के सीईओ कमल कांत सरोच को पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन निदेशक की जिम्मेदारी मिली है। इसके साथ ही शिक्षा विभाग के विशेष सचिव शुभ कर्ण सिंह को ऊर्जा निदेशक और मिल्कफैड एमडी अभिषेक वर्मा को डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
