बद्दी के मंधाला की समायरा राघव का भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन

Share

- Advertisement -

Solan News: औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मंधाला गांव की 16 वर्षीय समायरा राघव का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 26 नवंबर से छह दिसंबर तक होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत गांव मंधाला की बेटी समायरा राघव ने क्रिकेट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। महज 16 वर्ष की उम्र में समायरा का चयन भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ 26 नवंबर से छह दिसंबर तक खेली जाने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए घोषित 15 सदस्यीय भारतीय टीम में समायरा को शामिल किया है। यह मुकाबले गुजरात के वडोदरा और सूरत में खेले जाएंगे। समायरा की इस उपलब्धि से उनके पैतृक गांव मंधाला सहित समूचे बीबीएन क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

घरेलू प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह

प्रतिभाशाली ऑलराउंडर समायरा राघव ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। समायरा के पिता सुनील राघव दिल्ली में व्यवसायी हैं और उनकी शिक्षा-दीक्षा भी दिल्ली में ही हुई है। समायरा की दादी सुरेश राघव ग्राम पंचायत मंधाला की प्रधान रह चुकी हैं।

उनके पिता सुनील राघव ने बताया कि समायरा का शुरू से ही सपना देश के लिए क्रिकेट खेलना और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करना रहा है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News