सिरमौर के पांवटा साहिब में शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा, डंपर से टकराई कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर मौत

Share

- Advertisement -

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पांवटा साहिब में गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर ट्रक से टकरा गई। इस भयानक दुर्घटना में कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना देर रात करीब 11 बजे की है, जब कार में सवार लोग पांवटा साहिब से देहरादून की तरफ जा रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों लोग अंदर ही बुरी तरह से फंस गए थे।

हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण कार सवार तीनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। पांवटा साहिब पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एम्बुलेंस के जरिए तीनों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब घटना की पूरी जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को सूचित करने और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News