करसोग में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से बरामद किया 2.32 लाख का अवैध देवदार तेल

Share

- Advertisement -

Mandi News: वन संपदा की अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग करसोग ने पांच दिन के भीतर दूसरा बड़ा एक्शन लिया है। रायगढ़-जंजैहली मार्ग पर नाइट पेट्रोलिंग के दौरान एक पिकअप से देवदार के तेल की 44 कैन बरामद की गईं। इस पूरे स्टॉक की कीमत 2.32 लाख रुपये आंकी गई है।

विभागीय टीम ने जब्त वाहन और तेल को कानूनी कार्रवाई के लिए जंजैहली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया है। वन विभाग के कर्मचारी कुशल सिंह की लिखित शिकायत के मुताबिक, 9 और 10 अक्टूबर की रात टीम इलाके में पेट्रोलिंग पर थी। तभी सुबह करीब 4:30 बजे संदिग्ध गाड़ी को रोका गया।

लाखों के तेल की बरामदगी और दस्तावेजों की जांच शुरू

जांच के दौरान पिकअप नंबर HP87-2783 से कुल 1364 लीटर देवदार का तेल मिला। यह तेल 44 अलग-अलग कैन में भरकर ले जाया जा रहा था। पुलिस अब तेल के सोर्स, ट्रांसपोर्टेशन परमिशन और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है, ताकि नियमों के उल्लंघन का सच सामने आ सके।

करसोग वन विभाग की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से वन संपदा की सुरक्षा और स्मगलिंग की रोकथाम पर फोकस बढ़ गया है। लगातार पेट्रोलिंग से तस्करों के मंसूबे नाकाम हो रहे हैं। एसडीपीओ करसोग चांद किशोर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में कानूनी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News