हिमाचल के सराज में चलती टैक्सी पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, ड्राइवर की सूझबूझ से बची पांच सवारियों की जान

Share

- Advertisement -

Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सराज क्षेत्र की जंजैहली-मंडी सड़क पर बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। यहां चलती टैक्सी पर अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिर गए। हादसे के समय गाड़ी में बच्चे समेत पांच लोग सवार थे, जिन्हें ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बचा लिया।

टैक्सी ड्राइवर हेतराम अपने एक साल के बेटे और तीन सवारियों को लेकर लंबाथाच अस्पताल की तरफ जा रहा था। तभी अचानक पहाड़ी से बोल्डर गाड़ी की ओर गिरने लगे। खतरे को तुरंत भांपते हुए ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी, जिससे पत्थर गाड़ी की छत और पिछले हिस्से से टकराकर खाई की तरफ चले गए।

खतरनाक चट्टानों से बचाव के लिए सुरक्षा की मांग

हादसे में गाड़ी का फ्रंट शीशा टूट गया और चालक को हल्की चोटें आई हैं। अगर चालक तेजी से गाड़ी आगे नहीं बढ़ाता तो टैक्सी गहरी खाई में गिर सकती थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट पर पहले भी बस पर पत्थर गिर चुके हैं। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सुरक्षा कार्य की मांग की है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News