कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा: कमांद NH 305 पर खाई में गिरी ऑल्टो कार, एक युवक की मौत

Share

- Advertisement -

Kullu News: कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में एनएच 305 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। आनी से कमांद के बीच कंडुगाड के पास फडैला नाला के समीप ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। करवाचौथ के दिन हुई इस अप्रिय घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आनी-कमांद मार्ग पर हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे हुआ। आनी से कमांद की तरफ जा रही ऑल्टो कार (नंबर HP-35-9283) जब एनएच 305 पर फडैला नाला के समीप पहुंची, तो अचानक वाहन से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके चलते कार सड़क मार्ग से नीचे गहरी खाई में जा समाई। हादसे के वक्त कार में केवल एक ही व्यक्ति सवार था।

मृतक की हुई पहचान और प्रशासन की कार्रवाई

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधिक्षक (डीएसपी) आनी, राजीव मेहता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में कार चालक की मौके पर ही जान चली गई।

मृतक की पहचान तेजेंद्र राणा पुत्र निहाल सिंह के रूप में हुई है, जो गुरुवार दोपहर बाद आनी से अपने घर लौट रहे थे। इस असमय और दुखद मौत से मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। करवाचौथ के पावन पर्व पर हुई इस दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, आनी प्रशासन की ओर से मृतक के पीड़ित परिवार को फौरी राहत प्रदान की गई है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News