कांगड़ा में नियमों की अवहेलना पर एसडीएम की सख्ती, सब्जी मंडी में अतिक्रमण करने वाले 7 विक्रेताओं के चालान

Share

- Advertisement -




Kangra News: कांगड़ा में तहसील चौक स्थित नवनिर्मित फल एवं सब्जी मार्केट में एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रास्ते में बाधा डालने वाले 7 विक्रेताओं के चालान काटे गए। प्रशासन ने सभी दुकानदारों को सामान निर्धारित स्थान के भीतर ही रखने की सख्त हिदायत दी है।


कांगड़ा के तहसील चौक स्थित नवनिर्मित फल एवं सब्जी मार्केट में नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।

एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने आज बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई विक्रेता तय स्थान से बाहर सामान फैलाकर बेचते पाए गए, जिससे आम लोगों और राहगीरों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही थी।
प्रशासन की पूर्व चेतावनियों की अनदेखी करने पर एसडीएम ने मौके पर ही कड़ा संज्ञान लिया और नियमों का उल्लंघन कर रहे 7 विक्रेताओं के चालान किए।


दुकानों के भीतर ही सामान रखने के कड़े निर्देश


एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग ने सभी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपना सामान आबंटित दुकानों और तय सीमा के भीतर ही रखें। किसी भी स्थिति में सड़क या दुकानों के बाहर सामान रखकर रास्तों को बाधित न किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन ने विक्रेताओं की सुविधा के लिए नई दुकानें उपलब्ध कराई हैं, इसलिए वे इनका समुचित उपयोग करें। बाजार में सुचारू व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और नियमों की अवहेलना को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी कारोबारियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और आम जनता की सुविधा का ध्यान रखने का आह्वान किया।

Read more

Related News