घनोली घटना पर हमीरपुर में एचआरटीसी कर्मियों का प्रदर्शन, ढाबों पर बसें न रोकने की चेतावनी

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: पंजाब के घनोली में हुई घटना के विरोध में एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हमीरपुर ने हमीरपुर वर्कशॉप में प्रदर्शन किया। प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम की बसें पंजाब व हरियाणा के रॉन्ग साइड ढाबों पर नहीं रुकेंगी और मारपीट के आरोपित दोनों चालकों पर एफआईआर न होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

एचआरटीसी ड्राइवर व कंडक्टर यूनियन हमीरपुर ने पंजाब के घनोली में घटी घटना के विरोध में हमीरपुर वर्कशॉप में पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। स्टेट ड्राइवर यूनियन के प्रांतीय प्रधान मान सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम की कोई भी बस पंजाब और हरियाणा के रॉन्ग साइड ढाबों पर नहीं रुकेगी।

उन्होंने चेतावनी दी कि हमीरपुर डिपो के चालक के साथ हुई मारपीट में शामिल दोनों ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गई, तो यूनियन सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी।

उच्चाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की मांग

मान सिंह ठाकुर ने निगम के उच्चाधिकारियों से भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी कार्रवाई जरूरी है, ताकि निगम के चालक और परिचालकों को बाहरी राज्यों में इस तरह की घटना दोबारा न झेलनी पड़े।

प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर डिपो के ड्राइवर और कंडक्टर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News