हिमाचल राज्य चयन आयोग ने घोषित किया भूगोल शिक्षकों का अंतिम परिणाम, 97 पदों पर हुआ चयन

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में भूगोल शिक्षकों के 99 पदों के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। पोस्ट कोड-26027 के तहत फिक्स मानदेय आधार पर होने वाली इस भर्ती की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के बाद 97 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन 99 पदों के लिए कुल 332 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 268 उम्मीदवार कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट में शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर 202 अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

- Advertisement -

दो श्रेणियों में योग्य उम्मीदवार न मिलने से खाली रहे दो पद

आयोग द्वारा 11 और 12 अगस्त को आयोजित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई। योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण सामान्य (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) श्रेणी का एक-एक पद खाली रह गया है। बाकी 97 पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।

सचिव ने जानकारी दी कि पूरा फाइनल रिजल्ट उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों के साथ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (hprca.hp.gov.in) पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी सीधे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना परिणाम, मेरिट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News