Shimla News: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने तहसीलदार, ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 22 सितंबर 2026 तय की गई है।
योग्यता और आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट मिलेगी।
वेतन और पदवार विवरण
चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार आकर्षक वेतन मिलेगा। एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस में प्रतिमाह 56,100 से 1,77,500 रुपये, ब्लॉक डेवलपमेंट में 53,600 से 1,70,100 रुपये, डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर और डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरी ऑफिसर को 48,700 से 1,54,300 रुपये तथा तहसीलदार को 46,000 से 1,46,500 रुपये दिए जाएंगे।
आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के जरिए होगा। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और एप्टीट्यूड टेस्ट के 200-200 अंकों के दो पेपर आयोजित किए जाएंगे।