हिमाचल प्रदेश में नवंबर टेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 22 नवंबर से होंगी परीक्षाएं

Share

- Advertisement -

Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने नवंबर 2024 में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) का आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू हो चुकी है। परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 3 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपना फॉर्म भर लें। यदि कोई अभ्यर्थी 4 से 8 अक्टूबर के बीच आवेदन करता है, तो उसे 600 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। सामान्य वर्ग के लिए 1200 रुपये और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 700 रुपये फीस तय है।

ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार के लिए बोर्ड ने 9 से 12 अक्टूबर तक का समय दिया है। हालांकि, श्रेणी या उपश्रेणी में बदलाव के लिए अभ्यर्थियों को 15 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से धर्मशाला स्थित बोर्ड कार्यालय जाना होगा। इसके बाद किसी भी संशोधन पर विचार नहीं किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड निर्धारित तिथि से चार दिन पहले वेबसाइट पर मिलेंगे।

इस बार टेट परीक्षाएं 22 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं ढाई घंटे की होंगी और दो शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक होगी। किसी भी तकनीकी सहायता के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा का पूरा टाइमटेबल

  • 22 नवंबर: सुबह की शिफ्ट में टीजीटी आर्ट्स और शाम की शिफ्ट में जेबीटी परीक्षा होगी।
  • 29 नवंबर: सुबह टीजीटी नॉन-मेडिकल व स्पेशल एजुकेटर (6-12) और शाम को टीजीटी संस्कृत व स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से 5) की परीक्षा होगी।
  • 6 दिसंबर: सुबह की शिफ्ट में टीजीटी मेडिकल, पंजाबी व उर्दू और शाम की शिफ्ट में टीजीटी हिंदी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News