हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में 388 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Share

- Advertisement -

Shimla News: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने जिला न्यायपालिका में ग्रुप-बी, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के 388 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 5 अगस्त 2026 से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत नियमित, कॉन्ट्रैक्ट और डेली वेज आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें कोर्ट मैनेजर के 5, क्लर्क के 141, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 79, ड्राइवर के 9, प्रोसेस सर्वर के 65 और चपरासी समेत अन्य ग्रुप-डी के 89 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी

विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग तय की गई है। कोर्ट मैनेजर के लिए ग्रेजुएशन, एमबीए और तीन साल का अनुभव जरूरी है। स्टेनोग्राफर के लिए ग्रेजुएशन, क्लर्क व ग्रुप-डी पदों के लिए 10+2 और ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार योग्य माने जाएंगे।

उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। कोर्ट मैनेजर को छोड़कर अन्य पदों के लिए सामान्य वर्ग की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में 50 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को मिलेगा बेहतर वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार वेतन मिलेगा। कोर्ट मैनेजर का वेतनमान 48,700 से 1,54,300 रुपये, स्टेनोग्राफर का 25,600 से 81,200 रुपये और क्लर्क का 20,200 से 64,000 रुपये है। वहीं, ड्राइवर का वेतन 21,300 से 67,800 रुपये और ग्रुप-डी पदों का वेतन 18,000 से 56,900 रुपये तय किया गया है।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News