Shimla News: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी (टी-20) एलीट 2026-27 के लिए 20 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अतुल जसवाल को कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की टीम एक से 13 दिसंबर तक कटक और भुवनेश्वर में अपने लीग मुकाबले खेलेगी।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई पुरुष अंडर-23 स्टेट-ए ट्रॉफी (टी-20) एलीट 2026-27 के लिए टीम घोषित कर दी है। हिमाचल टीम में 20 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जबकि अतुल जसवाल को कप्तान बनाया गया है।
हिमाचल अपने लीग मुकाबले एक से 13 दिसंबर तक कटक और भुवनेश्वर में खेलेगा।
जिलों के अनुसार चुने गए खिलाड़ी
टीम में चंबा से साहिल शर्मा, हमीरपुर से अक्षय वशिष्ठ और कप्तान अतुल जसवाल, कांगड़ा से इनेश महाजन, प्रवल प्रताप और उज्ज्वल शर्मा को शामिल किया गया है।
कुल्लू से अर्नव जम्वाल, दक्ष नारायण, रित्विक वर्मा, सागर मलान, साहिल बी ठाकुर और सुशांत सिंह को जगह मिली है। मंडी से अर्जुन वाधवा, चिराग शर्मा और पीयूष ठाकुर, सिरमौर से प्रियंशु शर्मा, सोलन से कबीर सिंह तथा ऊना से अभिनव शर्मा, केशव सैनी और रोबिन संदल को टीम में चुना गया है।
ये रहेगा कोचिंग स्टाफ
टीम के मुख्य कोच सोमशेकर शिरागुप्पी, गेंदबाजी कोच गुरविंदर सिंह, फील्डिंग कोच राहुल शर्मा और फिजियो प्रताप सिंह होंगे।
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग (एसएंडसी) विशेषज्ञ निशांत चौहान, वीडियो विश्लेषक निशांत शर्मा, मसाजर श्याम नरेश, साइड आर्म विशेषज्ञ शिलेमन रोशन और टीम प्रबंधक पंकज नेगी रहेंगे।
हिमाचल के लीग मुकाबले
पहली दिसंबर को हिमाचल बनाम हैदराबाद का मुकाबला कटक में होगा। तीन दिसंबर को हिमाचल बनाम असम मैच भुवनेश्वर में खेला जाएगा।
5 दिसंबर को हिमाचल बनाम दिल्ली का मैच कटक में और 7 दिसंबर को हिमाचल बनाम सौराष्ट्र मुकाबला कटक में होगा।
9 दिसंबर को हिमाचल बनाम मध्य प्रदेश मैच भुवनेश्वर में, 11 दिसंबर को हिमाचल बनाम उत्तर प्रदेश मुकाबला कटक में तथा 13 दिसंबर को हिमाचल बनाम झारखंड मैच भुवनेश्वर में खेला जाएगा। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मानद सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में खेले जाएंगे।