हिमाचल की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात, दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक की गिरावट

Share

- Advertisement -

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों और दर्रों में शनिवार को हल्के हिमपात से ठंड बढ़ गई है। दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक गिरावट आई है और ताबो में न्यूनतम पारा -4.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 27 नवंबर तक मौसम साफ रह सकता है, जबकि नवंबर में सामान्य से 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम और शिंकुला दर्रे में हल्का हिमपात हुआ। इससे प्रदेश में ठंड बढ़ गई है और दिन के तापमान में 5.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट भुंतर में 5.8 डिग्री और शिमला में 5.1 डिग्री रही। इसके अलावा कल्पा और बजौरा में 4.5 डिग्री तथा धर्मशाला और चंबा में चार डिग्री की गिरावट आई, जबकि अन्य स्थानों पर दो से तीन डिग्री पारा गिरा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 27 नवंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। हालांकि रविवार को कुछ स्थानों पर हल्के बादल छा सकते हैं।

ताबो में सबसे कम तापमान

न्यूनतम तापमान में एक से 4.3 डिग्री का अंतर दर्ज किया गया, जिसमें कुछ जगहों पर गिरावट और कुछ में बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक 4.3 डिग्री की गिरावट ताबो में आई, जिससे वहां प्रदेश का सबसे कम तापमान -4.2 डिग्री दर्ज हुआ। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -3.1 डिग्री रहा।

दूसरी ओर ऊना में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री और सुंदरनगर में 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं शिमला के न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई।

नवंबर में 70 प्रतिशत कम वर्षा

प्रदेश में नवंबर के शुरुआती 21 दिनों के दौरान सामान्य से 70 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। कम बारिश के कारण लगातार शुष्क ठंड पड़ रही है, जिससे सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश के मामले बढ़ रहे हैं।

प्रमुख शहरों का तापमान

स्थानन्यूनतमअधिकतम शिमला7.516.2 सुन्दरनगर6.622.7 भुंतर5.119.6 कल्पा3.514.0 धर्मशाला11.820.0 कांगड़ा10.223.7 ऊना10.026.0 नाहन11.523.8 केलंग0.311.1 सोलन6.221.5

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News