Shimla News: विधानसभा में सामने आए आंकड़ों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में बीते तीन वर्षों में चिट्टा तस्करी के 3,227 मामले दर्ज कर 5,866 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 45.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त हुई है। शिमला जिले में सबसे अधिक 600 मामले दर्ज हुए और 1,261 गिरफ्तारियां की गईं।
हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच नशे का अवैध कारोबार पुलिस और सरकार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। विधानसभा में सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में चिट्टा तस्करी के 3,227 मामले दर्ज किए गए हैं और 5,866 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
45.86 करोड़ की संपत्ति जब्त और शिमला में सर्वाधिक मामले
आंकड़ों के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार से अर्जित करीब 45.86 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
प्रदेश में चिट्टा तस्करी के मामलों में शिमला जिला सबसे आगे रहा है। शिमला में तीन वर्षों के दौरान 600 मामले दर्ज किए गए और 1,261 गिरफ्तारियां की गईं।