हमीरपुर के निखिल वर्मा भारतीय सेना में बने लेफ्टिनेंट, परिवार की तीसरी पीढ़ी ने संभाली देश सेवा की कमान

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल स्थित धनेटा कस्बे के निखिल वर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से अपना सैन्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड में वे सेना में बतौर सैन्य अधिकारी शामिल हुए हैं।

विरासत में मिला देश सेवा का जज्बा, परिवार की तीसरी पीढ़ी

निखिल वर्मा अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो भारतीय सेना में सेवाएं देंगे। उनके दादा किशोरी लाल सेना से बतौर लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त हुए थे, जबकि उनके पिता संजय वर्मा ने सेना में कर्नल पद पर सेवा दी है। निखिल ने इस पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वर्दी धारण की है।

धनेटा गांव में जश्न का माहौल, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

निखिल के अधिकारी बनने की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव धनेटा और पूरे नादौन क्षेत्र में उत्साह का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने घर पहुंचकर परिवार को बधाई दी। ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे स्थानीय युवाओं के लिए बड़ा प्रेरणास्रोत बताया।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News