पंजाब के घनौली में हमीरपुर डिपो बस चालक से मारपीट, चौकी में एफआईआर न होने पर रोष

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: हमीरपुर से वृंदावन जा रही एचआरटीसी बस के चालक पर सोमवार रात पंजाब के घनौली में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो चालकों ने हमला कर दिया। कंडक्टर व यात्रियों ने हमलावरों को पकड़कर पुलिस चौकी पहुंचाया, लेकिन एफआईआर न होने और कथित दुर्व्यवहार के विरोध में रात करीब डेढ़ बजे नारेबाजी की गई।

हमीरपुर से वृंदावन जा रही हमीरपुर डिपो की बस के चालक के साथ सोमवार रात पंजाब के घनौली में मारपीट की घटना हुई। बस चालक ने रात करीब साढ़े 10 बजे चिह्नित ढाबे पर जाने के लिए यू-टर्न लिया, तभी दूसरी तरफ से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के दो चालकों ने कथित तौर पर बस चालक को नीचे उतारने की कोशिश की और मारपीट की।

घटना के समय बस में तैनात कंडक्टर और यात्रियों ने दोनों हमलावर चालकों को बस में ही पकड़ लिया। इसके बाद वे बस को साथ लगती पुलिस चौकी ले गए। बस में लगभग 50 यात्री सफर कर रहे थे।

पुलिस चौकी में एफआईआर न होने और कथित दुर्व्यवहार का आरोप

आरोप है कि पुलिस चौकी में मारपीट को लेकर कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा निगम के चालक, कंडक्टर और यात्रियों के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार भी किया गया।

इससे आहत होकर बस चालक, कंडक्टर और यात्रियों ने रात करीब डेढ़ बजे पंजाब पुलिस और पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News