चम्बा में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का कड़ा एक्शन, कसाकड़ा मार्ग पर रेहड़ियां जब्त और दुकानदारों को सख्त चेतावनी

Share

- Advertisement -

Chamba News: चम्बा शहर में पैदल चलने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने कड़ा कदम उठाया है। डाकघर से कसाकड़ा तक चलाए गए विशेष अभियान के दौरान अवैध रूप से लगाई गई 2 रेहड़ियों को जब्त किया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

त्योहारी सीजन में हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

त्योहारों के चलते गांधी गेट से लेकर नए बस स्टैंड तक पैदल यात्रियों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। खड़ी चढ़ाई वाले इस संकरे मार्ग पर अवैध रेहड़ियों के कारण हमेशा गंभीर सड़क हादसे की आशंका बनी रहती है। सुबह नौ बजे और दोपहर तीन बजे स्कूली बच्चों की भारी भीड़ के समय खतरा और बढ़ जाता है।

नियम तोड़ने पर सामान जब्ती और भारी जुर्माने की सीधी चेतावनी

टीम को देखते ही कई अनधिकृत रेहड़ी वाले मौके से भाग खड़े हुए। नगर परिषद के अधिकारियों ने अधिकृत रेहड़ी-फड़ी धारकों और स्थानीय दुकानदारों को भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे तय सीमा से बाहर सामान न सजाएं। नियमों का दोबारा उल्लंघन करने पर सामान जब्त कर भारी जुर्माना वसूलने के बाद ही छोड़ा जाएगा।

कसाकड़ा वार्ड में बस स्टैंड शिफ्ट होने से बढ़ी पैदल आवाजाही

नया बस स्टैंड कसाकड़ा में बनने के बाद लोग शॉर्टकट के रूप में गांधी गेट वाले रास्ते का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। राहगीरों की सुविधा के लिए पहले ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोकी जा चुकी है। कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने स्पष्ट किया कि शहर को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाने तक यह अभियान जारी रहेगा।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News