Chamba News: हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में बाल विकास परियोजना मैहला के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में खाली पद भरे जाएंगे। विभाग ने कुल 21 पदों के लिए महिला उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें 5 पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 16 पद आंगनबाड़ी सहायिका के शामिल हैं। आवेदन 20 अक्तूबर तक जमा होंगे।
इन ग्राम केंद्रों में भरे जाएंगे रिक्त पद
कुंडी-I, बैली, घरमाणी, चड़ी-I और किलोड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे। वहीं कुंडी-II, काकड़ोलू, भडोर, डुड़ेईं, संगेड़, दाढूंईं, बसोधन, उच्चका, बाहरेई, बाड़का, शिटल, हथेड़ी, निचला मंगला, मियाड़ी, रठियार और मांडला में सहायिका के पद रिक्त हैं। केवल संबंधित फीडिंग क्षेत्र की स्थानीय महिलाएं ही आवेदन कर सकेंगी।
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आय के नियम
आवेदक महिला की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तय की गई है। परिवार की कुल वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार या नायब तहसीलदार स्तर से जारी होना अनिवार्य है।
आवेदन की अंतिम तिथि और इंटरव्यू का शेड्यूल
उम्मीदवारों को हिमाचली प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण और परिवार रजिस्टर की सत्यापित कॉपी 20 अक्तूबर तक मैहला कार्यालय में जमा करनी होगी। आवेदनों की छंटनी के बाद इंटरव्यू 28 अक्तूबर को होंगे। यह प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक एसडीएम कार्यालय चम्बा में आयोजित की जाएगी।