विधान परिषद चुनावों में एनडीए की जीत पर अनुराग ठाकुर का बयान, कांग्रेस के आरोपों को बताया निराधार

Share

- Advertisement -

Hamirpur News: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर एनडीए की जीत पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों ने कांग्रेस और पूरे विपक्ष के वोट चोरी के प्रोपेगेंडा की पोल खोल दी है, जिससे साबित होता है कि जनता का भरोसा पीएम मोदी और भाजपा के साथ है।

विपक्ष का वोट चोरी का प्रोपेगेंडा ध्वस्त: अनुराग ठाकुर

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बयान जारी करते हुए कहा कि चार राज्यों की विधान परिषद (MLC) सीटों के चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी जनता का विश्वास और अपना जनाधार पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से संपन्न हुए इन चुनावों में भी कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे उनके उस प्रोपेगेंडा की पोल खुल गई है जिसमें वे चुनावों में गड़बड़ी के आरोप लगाते रहे हैं।

कांग्रेस भय और भ्रम की राजनीति कर रही है

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी अब केवल भय, भ्रम, झूठ और अराजकता की राजनीति पर टिकी हुई है। चुनाव दर चुनाव मिल रही हार को छिपाने के लिए कांग्रेस लगातार संवैधानिक संस्थाओं, पदों और व्यवस्थाओं पर निराधार सवाल उठाती आ रही है। कभी ईवीएम, कभी चुनाव आयोग और कभी चुनाव आयुक्त पर बेबुनियाद आरोप लगाकर जनादेश का अपमान करना कांग्रेस की कार्यशैली बन गया है।

हिमाचल पंचायत चुनावों का भी किया जिक्र

सांसद ने हिमाचल प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि हाल ही में प्रदेश में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में भी जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है और भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मजबूत जनादेश दिया है। इन सभी चुनावी परिणामों से यह साफ हो जाता है कि देश और प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, विकास की नीतियों और भाजपा की कार्यशैली के साथ मजबूती से खड़ी है।

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News