स्वरा भास्कर को हुआ खतरनाक डेंगू, अस्पताल के बेड से शेयर की तस्वीर

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। डेंगू संक्रमण गंभीर होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है।

अस्पताल के बेड से स्वरा ने शेयर की फोटो

स्वरा भास्कर ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी हुई है। हॉस्पिटलाइज्ड कपड़ों में एक्ट्रेस के चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है। हालांकि, विपरीत परिस्थिति में भी वह मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन बनाती दिखाई दे रही हैं।

- Advertisement -

“संक्रमण बहुत तेजी से फैला” – स्वरा भास्कर

तस्वीर के साथ स्वरा ने लिखा कि यह इन्फेक्शन बेहद तेजी से फैला, जिसके कारण उन्हें एडमिट होना पड़ा। हालांकि ‘रांझणा’ फेम एक्ट्रेस ने यह जानकारी नहीं दी है कि वह कितने दिनों से बीमार थीं। स्वरा के बीमार होने की खबर मिलते ही फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

अविका गौर भी डेंगू के कारण अस्पताल में भर्ती

स्वरा से पहले टीवी शो ‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर के भी डेंगू की वजह से अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई थी। अविका के पति ने बताया कि एक्ट्रेस को कई दिनों से तेज बुखार था। इसके बावजूद वह अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे करने के लिए लगातार शूटिंग कर रही थीं।

रियलिटी शो में नजर आई थीं स्वरा भास्कर

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर को आखिरी बार अपने पति फहद अहमद के साथ रियलिटी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ में देखा गया था। एक्ट्रेस ने फिलहाल अपने किसी नए प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन फैंस उनके स्क्रीन पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -
Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News