सलमान खान लाहौर आए तो घोषित करना पड़ेगा पब्लिक हॉलिडे, पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद का बड़ा बयान

Share

- Advertisement -

Mumbai News: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनियाभर में उनके प्रशंसक मौजूद हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सलमान खान को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है। पाकिस्तानी कलाकारों ने कई मौकों पर उनके प्रति अपना प्रेम व्यक्त किया है।

मुस्तफा जाहिद ने बताया सलमान खान का क्रेज

हाल ही में फरीदून शहरयार के साथ एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी गायक मुस्तफा जाहिद ने बताया कि उनके देश में बॉलीवुड सितारों को बहुत पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कभी सलमान खान लाहौर आ गए, तो भीड़ को संभालने के लिए सरकार को उस दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित करनी पड़ जाएगी।

मुस्तफा जाहिद ने साल 2007 का उदाहरण देते हुए याद किया कि जब इमरान हाशमी अपनी फिल्मों ‘जन्नत’ और ‘आवारापन’ के सिलसिले में पाकिस्तान आए थे, तब उनका बेहद शानदार स्वागत हुआ था। उन्होंने कहा कि वहां के लोगों को राजनीतिक हालातों से फर्क नहीं पड़ता, वे कलाकारों से बेहद प्यार करते हैं।

‘आवारापन’ के मशहूर गानों से मिली पहचान

मुस्तफा जाहिद ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है। फिल्म ‘आवारापन’ के उनके गाने ‘तेरा मेरा रिश्ता’ और ‘तो फिर आओ’ आज भी काफी मशहूर हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘आशिकी 2’, ‘एक विलेन’, ‘मर्डर 2’ और ‘रागिनी एमएमएस 2’ जैसी फिल्मों में भी अपने सुपरहिट गानों से पहचान बनाई।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि ‘आवारापन 2’ बनने की दिशा में है और भले ही वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा न बन पाए हों, लेकिन आज भी फैंस उन्हें इस फिल्म के गानों के लिए मैसेज करते हैं। मुस्तफा अब मुख्य रूप से पाकिस्तानी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों के लिए गाने लिख और गा रहे हैं।

Desh Raj
Desh Raj
Please wait....

Read more

Related News