2022 के यौन उत्पीड़न मामले में मलयालम निर्देशक लिजू कृष्ण बरी, कहा- सच्चाई की जीत हुई

Share

- Advertisement -

Kerala News: केरल की एक अदालत ने मलयालम फिल्म निर्देशक लिजू कृष्ण को 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया है। फैसले के बाद लिजू कृष्ण ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और उन्हें तथा उनके परिवार को बीते वर्षों में कठिन दौर से गुजरना पड़ा।

केरल की एक अदालत ने शनिवार को मलयालम फिल्म निर्देशक लिजू कृष्ण को 2022 के यौन उत्पीड़न मामले में बरी कर दिया। यौन हिंसा से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कविता गंगाधरन की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

मुकदमे के दौरान 23 गवाहों, 17 दस्तावेजों और बचाव पक्ष के दो गवाहों के बयान दर्ज किए गए।

2022 में हुई थी गिरफ्तारी और लगे थे आरोप

फिल्म ‘पदवेट्टू’ के निर्देशक लिजू कृष्ण को छह मार्च 2022 को फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन पुलिस ने गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता ने कृष्ण के साथ फिल्म की पटकथा लिखने में सहयोग किया था। शिकायतकर्ता ने फेसबुक पोस्ट में आरोप लगाया था कि कृष्ण ने दो साल की अवधि में कई बार उनका यौन उत्पीड़न किया।

लिजू कृष्ण ने फैसले पर दी प्रतिक्रिया

अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए लिजू कृष्ण ने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है और उन्हें तथा उनके परिवार को आखिरकार न्याय मिला है।

फिल्म निर्देशक ने संवाददाताओं से कहा, “हम अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखने और सच्चाई साबित करने में सफल रहे हैं।” उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान उन्हें और उनके परिवार को काफी तकलीफों से गुजरना पड़ा।

परिवार और गृहनगर से जुड़ा अनुभव बताया

लिजू कृष्ण ने कहा, “मेरे पिता की हमारे गृहनगर में एक दुकान थी। (आरोपों की) खबर सुनने के बाद वह घर बैठ गए और उसके बाद से दुकान पर नहीं लौटे। तब से न तो मेरे पिता और न ही मेरी मां ने इलाके में किसी सार्वजनिक या पारिवारिक समारोह में हिस्सा लिया है। सच कहूं तो मेरे घर का मुख्य दरवाजा हर समय बंद रहा।”

Read more

Related News