क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में बड़ा ट्विस्ट, रौनक की गिरफ्तारी के बाद करण ने गौतम के सामने टेके घुटने

Share

- Advertisement -

Mumbai News: स्टार प्लस के प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को बड़ा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। हालांकि यह सीरियल टीआरपी चार्ट पर अभी कमाल नहीं दिखा पा रहा है। इसके बावजूद मेकर्स कहानी में नए बदलाव करके दर्शकों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

सीरियल की मौजूदा कहानी में तुलसी के जाने के बाद से ही शांति निकेतन के हालात लगातार बिगड़ने लगे हैं। इसी बीच शो में एक बड़ा मोड़ तब आता है, जब करण के बेटे रौनक को पुलिस गिरफ्तार कर लेती है। इस घटना के बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच जाता है।

बेटे की जमानत के लिए परेशान हुआ करण

बेटे रौनक की गिरफ्तारी के बाद करण उसे बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करता है। हालांकि, करण शुरुआत में मदद के लिए गौतम के सामने झुकने से साफ इनकार कर देता है। उसे लगता है कि वह अपने स्तर पर अकेले ही रौनक को जेल से बाहर निकाल लेगा।

दूसरी तरफ गौतम भी अपनी जिद पर अड़ा रहता है। वह तब तक मामले में दखल देने को तैयार नहीं होता, जब तक करण खुद उससे मदद न मांगे। करण की मुश्किलें तब और बढ़ जाती हैं, जब उसे रौनक की बेल कराने के लिए कोई भी वकील नहीं मिलता है।

नंदिनी ने बेटे के लिए गौतम से मांगी मदद

वकील न मिलने पर नंदिनी अपने बेटे की सुरक्षा के लिए एक बड़ा कदम उठाती है। वह खुद गौतम के पास जाकर उससे मदद की गुहार लगाती है। गौतम उसकी बात मान जाता है, लेकिन वह नंदिनी के सामने एक बहुत कठिन शर्त रख देता है।

गौतम शर्त रखता है कि नंदिनी को करण को खुद उसके पास आकर मदद मांगने के लिए राजी करना होगा। करण इस बात के लिए तैयार नहीं होता है। तब नंदिनी उसे याद दिलाती है कि वह आज भी पार्थ की मौत का जिम्मेदार सिर्फ तुलसी को मानता है।

गौतम की एंट्री से सामने आएगा मिहिर का राज

नंदिनी करण को चेतावनी देती है कि अगर रौनक को कुछ भी हुआ, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी करण की होगी। पार्थ की मौत की पुरानी यादों और रौनक की चिंता से परेशान होकर आखिरकार करण मान जाता है। वह गौतम से रौनक को बचाने के लिए कहता है।

करण के कहने पर गौतम मदद के लिए आगे आता है। गौतम के इस फैसले से अब शांति निकेतन में एक नया पारिवारिक तूफान आने वाला है। इसकी वजह से मिहिर का बरसों पुराना छिपा हुआ एक बहुत बड़ा राज सबके सामने आ जाएगा

Mohit
Mohit
पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 सालों का अनुभव।

Read more

Related News