सोशल मीडिया से दूरी बनाकर किताबें पढ़ना चाहते हैं अभिनेता कुणाल कपूर, प्रशंसकों से मांगे सुझाव

Share

- Advertisement -

New Delhi News: फिल्म ‘रामायण’ में इंद्रदेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया पर स्क्रॉलिंग कम कर किताबें पढ़ने में अधिक समय बिताने की इच्छा जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों से टेक्नोलॉजी और साइंस-फिक्शन पर आधारित अच्छी थ्रिलर किताबों के सुझाव मांगे हैं।

    फिल्म ‘रामायण’ में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले अभिनेता कुणाल कपूर इन दिनों अपनी एक नई पहल को लेकर चर्चा में हैं। कुणाल अब सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय किताबें पढ़ने की ओर लौटना चाहते हैं। फोन पर स्क्रॉलिंग कम करने के लिए उन्होंने अपने प्रशंसकों से अच्छी किताबों के सुझाव भी मांगे हैं।

    कुणाल कपूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक नोट साझा कर बताया कि वे अब पढ़ने में ज्यादा समय देना चाहते हैं और सोशल मीडिया पर कम सक्रिय रहना चाहते हैं। उन्होंने विशेष रूप से टेक्नोलॉजी, साइंस-फिक्शन और थ्रिलर विषयों से जुड़ी ऐसी किताबों के नाम पूछे हैं, जिन्हें शुरू करने के बाद बीच में छोड़ने का मन न करे।

    अपनी पोस्ट में कुणाल ने लिखा, “मैं ज्यादा समय पढ़ने में बिताना चाहता हूं और कम समय स्क्रॉल करने में। यह थोड़ा अजीब है कि मैं यह बात उसी ऐप पर पूछ रहा हूं, जिससे मैं दूर होना चाहता हूं। मुझे अच्छी किताबों के बारे में बताएं। खासकर टेक्नोलॉजी और साइंस-फिक्शन पर आधारित ऐसी थ्रिलर किताबें, जिन्हें एक बार शुरू करने के बाद रख न सकूं। आप सभी के सुझावों का स्वागत है।”

    नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में इंद्रदेव की भूमिका में हैं कुणाल

    कुणाल कपूर इन दिनों निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं, जिसमें वे इंद्रदेव की भूमिका में हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में हैं। इनके साथ ही सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और शीबा चड्ढा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में शामिल हैं। यह फिल्म दो भागों में बनाई जा रही है और इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

    ‘लंबोधरा 2.0’ में भी शामिल हैं कुणाल कपूर

    फिल्म ‘रामायण’ के अतिरिक्त कुणाल कपूर निर्देशक सिंपल सुनी की सोशल थ्रिलर फिल्म ‘लंबोधरा 2.0’ से भी जुड़े हैं। यह फिल्म कन्नड़ और हिंदी दोनों भाषाओं में तैयार की गई है।

    Read more

    Related News